Quantcast
Channel: मधुर गुँजन
Viewing all articles
Browse latest Browse all 491

वट सावित्री पूजा...

$
0
0

पूजा की थाली
रोली अक्षत सिन्दूर
फल पंखे मौलि
लेकर चली ब्याहता
खुद भी सजी
महावर रचाए
नथ टीका बिंदी सजाए
वट वृक्ष की ओर
माँगेगी दुआ 
पति की लम्बी उम्र के लिए
क्योंकि सावित्री ने माँगा था प्राण
पति सत्यवान के लिए

ऐश्वर्या जा रही
समर्पित पति की
समर्पित पत्नी
बुधिया जा रही
पियक्कड़ पति
रोज मारता है उसे
कमली जा रही
परित्यक्ता है वो
राजनंदिनी जा रही
महल में कैद है वो
पंछी जा रही
उसके कमाए पैसों पर
पति का अधिकार है
सुरंगमा जा रही
मीठे सुरों की मालकिन
पर मीठे बोल
कोई सुन न पाए
पति का पहरा
राजेश्वरी जा रही
पत्नी बनाम नौकरानी
कोकिला जा रही
घर की मुर्गी दाल जैसी
बाहर की मुर्गी पर
पति की लोलुप नजर


सभी हँसती हुई
चली जा रही
क्योंकि 
परम्परा निभानी है
चाहे जैसा भी है
वह  पति तो है
दुआएँ पाने का 
हक है उसे
और पत्नियाँ
भई.... भारतीय पत्नियाँ हैं
भारतीयता की लाज तो रखनी है न !!!
...ऋता


Viewing all articles
Browse latest Browse all 491

Trending Articles


भारत के प्रमुख वाद्ययंत्र और उनके वादकों की सूची - List of Musical...


हिन्दी कैलेंडर तिथि ,वार ,अंग्रेजी तारीख सहित - Calendar अक्टूबर,2015


हिन्दी कैलेंडर तिथि ,वार ,अंग्रेजी तारीख सहित - Calendar जुलाई ,2015


झूम बराबर झूम शराबी- Jhoom Baraabar Jhoom Sharaabi (Aziz Nazan, 5 Rifles)


बिना छतरी का सेटअप बॉक्स कौन सा होता है?


Top 50 Hindi non veg jokes


झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का इतिहास


बिहार : मुखिया से विधान सभा तक पहुंचे हैं रफीगंज के विधायक मो. नेहालउद्दीन


हम बंजारों की बात मत पूछो - Hum Banjaron Ki Baat Mat Poocho (Kishore, Lata,...


विश्व के प्रमुख देश और उनकी गुप्तचर संस्थाओं की सूची