Quantcast
Channel: मधुर गुँजन
Viewing all articles
Browse latest Browse all 486

हैं आजाद हम...

$
0
0


शिखी शेर शतदल सभी, भारत की पहचान
प्राणों से प्यारा हमें,जन गन मन का गान|

सर्व धर्म संपन्नता, भारत का है नूर|
दिल से दिल मिल कर रहें, खुशियाँ हों भरपूर||

केसरिया ने रच दिया, भारत का संविधान|
झूमता है लाल किला, गाकर गौरव गान||

जय भारत के घोष से, झूम उठा आकाश|
केसर हरा सफेद का, फैला प्रखर प्रकाश|

सोंधी खुशबू में बसे, मेरे तन मन प्राण|
आओ हम मिलकर करें, नव भारत निर्माण|
*ऋता*

सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ !!

Viewing all articles
Browse latest Browse all 486

Trending Articles